फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भेड़ों के झुंड पर झपटा तेंदुआ, एक को उठाकर ले गया

Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बम्भनपुर गांव के तालाब में मौजूद मगरमच्छ। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। कौड़ियां गांव के पास बुधवार शाम तेंदुए ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुआ एक भेड़ को दबोचकर पास के जगमोहन लाल के गन्ने के खेत में उठा ले गया।
विज्ञापन

दुबहा गांव निवासी सूबेदार भेड़ें चराकर घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने हमला किया। सूबेदार के शोर मचाने पर तेंदुआ भेड़ को लेकर खेत में चला गया।
घटना से चरवाहों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि उन्हें भेड़ के शिकार की सूचना मिली है। कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन



गांव बझेड़ा में अजगर दिखने से दहशत
बिजुआ। गांव बझेड़ा में मंगलवार रात अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर पृथ्वीपाल के घर के पास था। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो शोरगुल मच गया। इसके बाद अजगर पास के पानी के रास्ते चला गया। ग्रामीणों ने सुबह वन विभाग को सूचना दी। भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। संवाद
-बम्हनपुर के तालाब में चार-पांच मगरमच्छों की मौजूदगी से दहशत

मझगईं। लुधौरी वन रेंज के बम्हनपुर गांव स्थित तालाब में कई महीनों से चार-पांच मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। मगरमच्छों के डर से लोग तालाब के आसपास जाने से कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ कई बार बकरा, मुर्गा और कुत्ते जैसे जानवरों को शिकार बना चुके हैं। इसकी सूचना कई बार वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। ग्राम प्रधान ने भी मगरमच्छों को पकड़ने की मांग की।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तालाब में अधिक पानी होने के कारण मगरमच्छों को पकड़ नहीं सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वन क्षेत्रीय अधिकारी मोबीन आरिफ ने बताया कि जल्द टीम भेजकर मगरमच्छों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें