फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में लगे कंटीले तार में फंसा तेंदुए का शावक, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला वन रेंज में एक खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कंटीले तार से निकाला। 
विज्ञापन
मृतक शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के गोला वन रेंज अंतर्गत पुनर्भू ग्रंट में खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कंटीले तार से निकाला। शावक की उम्र 9 से 10 महीने की बताई जा रही है। डीएफओ ने बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुनर्भू ग्रंट गांव के निकट किसान बाल गोविंद वर्मा का खेत है, जिसमें गन्ने की फसल है। उन्होंने खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगा रखे हैं। तेंदुए का शावक कंटीले तार में बुरी तरह फंसकर घायल हो गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने शावक को तार में फंसा देखा। वह बुरी तरह घायल हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव को रेंज पर लाया गया। डीएफओ संजय विस्वाल के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह हादसा लग रहा है। उन्होंने शावक के शिकार की आशंका से इनकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें