लखीमपुर खीरी जनपद में बाघ और तेंदुओं का आतंक थम नहीं रहा। निघासन तहसील क्षेत्र के सिंगजना गांव में सोमवार को सुबह तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में किसान छड़ीराम (45) घायल हो गए। उनके हाथ में गहरा जख्म हुआ है। इसके बाद तेंदुआ गांव के करीब पहुंच गया। यहां अपने घर के पड़ोस में काम कर रहे रोशन लाल पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।