पलियाकलां। अतरिया मेलाघाट में बृहस्पतिवार को गन्ना छीलने खेत गए ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीण के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर आए तो तेंदुआ फिर गन्ने में छिपकर गया।
अतरिया मेलाघाट निवासी दौलत का 25 वर्षीय पुत्र बबलू गन्ना छीलने गया था। दोपहर बाद अचानक खेत में छिपे तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। हाथ पर झपट्टा मारा ही था कि बबलू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ फिर गन्ने के खेत में छिप गया।
घायल बबलू को ग्रामीण इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको घर भेज दिया। वन विभाग के रेंजर विनय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। बताया कि निगरानी बढ़ा दी है। उधर तेंदुआ के हमला किए जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वह खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।