फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: तेंदुआ ने घर में सो रहे पिता, पुत्र और पुत्री पर हमला कर किया जख्मी, दहशत में ग्रामीण

Sat, 26 Jun 2021 08:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बांकेगंज कस्बे से सटे मैलानी रेंज जंगल के गांव गंगापुर में शुक्रवार रात गांव निवासी राधेश्याम (42) और उसका 20 वर्षीय पुत्र आकाश घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे एक तेंदुआ उनके घर में घुस आया और सोते समय ही पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल के निकट बसे गंगापुर गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। उनके चीखने पर जब तक घर के अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े इस बीच तेंदुए ने उनकी पुत्री को भी पंजा मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


बांकेगंज कस्बे से सटे मैलानी रेंज जंगल के गांव गंगापुर में शुक्रवार रात गांव निवासी राधेश्याम (42) और उसका 20 वर्षीय पुत्र आकाश घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे एक तेंदुआ उनके घर में घुस आया और सोते समय ही पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। अचानक हुए तेंदुए के हमले में दोनों की चीख निकल गई। उनकी चीख सुनकर घर के अन्य लोग वहां पहुंच गए और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। 

इस बीच भागते-भागते तेंदुए ने राधेश्याम की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी को भी पंजा मारकर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले में राधेश्याम के पेट और उनके पुत्र आकाश के दाहिने हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। परिजन रात में राधेश्याम और आकाश को लेकर बांकेगंज सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


मैलानी रेंज जंगल से सटे गंगापुर गांव में तेंदुए के हमले में पिता-पुत्र के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। ग्रामीणों को सलाह है कि वे सतर्कता बरतें। - डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें