चौखड़ा फार्म में बकरियों का किया था शिकार
इससे पहले 30 दिसंबर को मझगईं के चौखड़ा फार्म में एक तेंदुए ने गन्ने के खेत से निकलकर आधा दर्जन बकरियों को मार डाला था। चरवाहों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। कोठिया गांव के इशाक अली, विजेंद्र व चंपा देवी बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर चौखड़ा फार्म गए थे। खल्ला गुरुद्वारा के पास गन्ने के खेत में उनकी बकरियां चर रहीं थीं और वह तीनों रोड किनारे बैठे थे। तभी गन्ने में छिपे तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया था। तेंदुआ दिखने के बाद सभी ने भागकर अपनी जान बचाई थी। कुछ बकरियां तो भागकर आ गईं, लेकिन कुछ गन्ने के खेत में ही रह गईं थीं। उन्हें तेंदुए ने मार डाला था।