धौरहरा। गांव गोरखापुर की भूमि पर एक खातेदार द्वारा लगाए गए पेड़ लेखपाल ने गलत विभाजन रिपोर्ट लगाकर कटवा दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
मोहल्ला मनिहार वार्ड निवासी कामता प्रसाद ने न्यायालय में याचिका देकर बताया कि उसकी जमीन गोरखपुर में है। याची ने अपने हिस्से में 40 पेड़ सेमल गूलर जामुन आम आदि के लगाए थे। उनकी कीमत करीब छह लाख थी। हल्का लेखपाल संजय श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने विपक्षी गणों से मिलकर गलत रिपोर्ट लगाकर कुछ पेड़ कटवा दिए। इससे पीड़ित को छह लाख का नुकसान हुआ। मामले में न्यायालय ने आरोपी भुट्टू, निवासी अमेठी, कल्लू, राजमोहन, बेचे लाल, मनोज, चुन्ना लेखपाल संजय श्रीवास्तव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।