फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लहंगों पर मोतियों की चमक, साड़ियों पर कढ़ाई की छाप

Mon, 16 Nov 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाजार में साड़ियों और लहंगों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शादी का सीजन शुरू होते ही शहर के कपड़ा बाजार में ब्राइडल फैशन के नए रंग दिखाई देने लगे हैं। इस बार दुल्हनों की पसंद में मोतियों और नगों से सजे बीड वर्क के लहंगे शामिल हैं तो शादी समारोहों में शामिल होने वाली युवतियां हैवी इंब्रॉयडरी वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं। लहंगों पर बारीक कारीगरी और साड़ियों पर आकर्षक कढ़ाई का काम महिलाओं को लुभा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार मनीष सेठ, सनी अग्रवाल, प्रतीक शेखर और प्रज्ज्वल के अनुसार, ब्राइडल वियर में बीड वर्क और थ्रेड इंब्रॉयडरी वाले लहंगों की मांग बढ़ी है। मोतियों, नगों और छोटे सजावटी दानों से की गई कारीगरी लहंगों को खास लुक दे रही है। इसके अलावा मिरर वर्क, जरी और बारीक कढ़ाई वाले डिजाइन भी पसंद किए जा रहे हैं। साड़ियों में फ्लोरल डिजाइन, पेस्टल शेड्स और सिल्वर वर्क का चलन है। रिसेप्शन और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महिलाएं हैवी इंब्रॉयडरी वाली साड़ियां खरीद रही हैं।
रंगों की बात करें तो गुलाबी, मरून, पीच और पेस्टल शेड्स युवतियों को आकर्षित कर रहे हैं। वेलवेट सिल्क, प्योर सिल्क और थ्रेड वर्क के लहंगों के कई डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं। नेट, फ्लोरल और मिरर वर्क वाले लहंगे भी महिलाओं की पसंद में शामिल हैं। कारोबारियों के मुताबिक, डिजाइन और रंगों में विविधता होने से ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार परिधान चुन रहे हैं।
विज्ञापन

कीमतों में भी अलग-अलग बजट के विकल्प हैं। बीड वर्क वाले लहंगे चार हजार रुपये से शुरू होकर 40 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। हल्के लहंगों की शुरुआती कीमत 2500 रुपये है। वहीं, डिजाइनर इंब्रॉयडरी साड़ियां 2500 रुपये से और प्रिंटेड साड़ियां 1000 रुपये से मिल रही हैं। बाजार में हैवी साड़ियों की कीमत ढाई हजार से 15 हजार रुपये तक है। शादी की खरीदारी के लिए महिलाएं परिवार के साथ दुकानों पर पहुंच रही हैं।

फोटो-38
लहंगों में इस बार बीड वर्क और मिरर वर्क के डिजाइन आकर्षक लग रहे हैं। हल्के और गहरे, दोनों तरह के रंगों में अच्छे विकल्प मिल रहे हैं। घर में शादी के लिए ऐसा परिधान पसंद कर रही हूं, जिसका डिजाइन सबसे अलग और आकर्षक हो।
-मेघना शुक्ला, ग्राहक
-
फोटो-39
शादी समारोहों के लिए हैवी वर्क वाली साड़ियां पसंद आ रही हैं। इस बार बाजार में इंब्रॉयडरी और नए डिजाइन की अच्छी वैरायटी है। खासकर ऐसी साड़ियां पसंद की जा रही हैं, जिन्हें शादी के साथ रिसेप्शन में भी पहना जा सके।
विज्ञापन

-नीना बरनवाल, ग्राहक
-
साड़ियों और लहंगों की कीमत
परिधान
शुरुआती कीमत
बीड वर्क लहंगा
4000 रुपये
हल्का लहंगा
2500 रुपये
इंडो-वेस्टर्न
2000 रुपये
डिजाइनर इंब्रॉयडरी साड़ी 2500 रुपये
प्रिंटेड साड़ी 1000 रुपये
नोट : कीमतें बाजार के मुताबिक दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें