फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वकीलों ने दूसरे दिन भी निकाला जुलूस

Tue, 20 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। तहसील पलिया में चल रहा कंबल प्रकरण तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को वकीलों ने आंदोलन जारी रखा। वकीलों ने तहसील परिसर से लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। यहां एक पत्र सीओ के पेशकार और कोतवाली प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

14 जनवरी को तहसील में कंबल को लेकर विवाद हो गया था, पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मेनरो का आरोप था कि इसकी हेराफेरी हो रही थी, जबकि लेखपाल का कहना था कि यह अगले दिन बांटने की लिए जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर अध्यक्ष के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसके बाद सोमवार को वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और वह अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए थे। मंगलवार को भी वकीलों ने धरना जारी रखा। सीओ के पेशकार और कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी को पत्र सौंपा। मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। वकीलों का कहना है कि जब तक आरोपी पर एफआईआर दर्ज नहीं होती और एसडीएम का तबादला यहां से नहीं किया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें