फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल बनी लालकुआं-कोलकाता ट्रेन, 13 फेरे बढ़े

Tue, 24 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। लालकुआं से कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने होली स्पेशल के रूप में चलाई जा रही लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस के 13 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन ग्रीष्मकालीन स्पेशल के नाम से संचालित होगी। इससे मैलानी, गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर समेत इस रूट के यात्रियों को गर्मियों में सफर के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल का संचालन दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल चार अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से कुल 13 फेरों में संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत और पूरनपुर होते हुए मैलानी शाम 6:30 बजे, गोला गोकर्णनाथ 6:55 बजे और लखीमपुर 7:42 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल और नैहाटी होते हुए दूसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता से सुबह 5 बजे चलकर नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और सीतापुर होते हुए दूसरे दिन लखीमपुर सुबह 8:40 बजे, गोला गोकर्णनाथ 9:12 बजे और मैलानी 10:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा और किच्छा होते हुए अपराह्न 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
-
18 कोच लगाए जाएंगे
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, श्यनयान के छह, एसी तृतीय के चार, एसी द्वितीय का एक और एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें