मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार राम सिंह के घर में उस समय चोरी हुई जब परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे।
गृहस्वामी राम सिंह ने रात के समय किसी संदिग्ध आहट के बाद जब घर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद