फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोल्हौरा में दो घरों से लाखों की चोरी

Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र के गांव कोल्हौरा में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। नकदी और आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चोरों ने राकेश उर्फ टेलर तथा सुनील के घरों में वारदात को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के आभूषण सहित 55 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ देख उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार पांडे और पकरिया चौकी इंचार्ज प्रेमचंद रावत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें