महेवागंज/फूलबेहड़। सुंदरवल चौकी क्षेत्र के गांव सिकटिहा में घर में नकब लगाकर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव सिकटिहा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। बुधवार रात चोर मकान के पीछे से कमरे में नकब लगाकर घर में घुस गए। बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर दस हजार नकदी, सोने के चार कंगन, गले का हार, दो जोड़ी झुमकी, मांग बेदी, सोनी की दो चेन, कमर बिछुआ, पायल और सोने की दो अंगूठी समेत करीब सात लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि नकब लगाकर चोरी हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।