स्मार्ट सिटी की दौड़ में लखीमपुर के पिछड़ने की पीड़ा यहां प्रयास संस्था के बैनर तले हुई गोष्ठी में लोगों के दिलों में दिखी। मेला मैदान रोड पर एक होटल में सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था प्रयास ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने की। इसमें नगर के प्रबुद्धजनों ने शहर के स्मार्ट सिटी की सूची से बाहर हो जाने पर चिंता जताई।
गोष्ठी में शहर की साफ सफाई, समय से गृहकर जलकर जमा करने, सभी सूचनाएं ऑन लाइन किए जाने पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर से आत्मीयतापूर्ण संबंध बनाएं। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. एससी मिश्र ने उत्तरदायित्व पूर्ण नागरिक होने पर बल दिया। इस मौके पर पीके इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव, आनंद कालरा, सीपी मिश्र, महेश जायसवाल, हरि प्रकाश त्रिपाठी, मधूलिका त्रिपाठी, नीति गुप्ता, बबिता घोषाल, सुजाता मिश्रा, मानिका रस्तोगी, मयंक मोहन गुप्ता और मोती सागर बसैया आदि ने विचार रखे।
इस मौके पर मयंक बाथम, अंबुज गुप्ता, अंजू गुप्ता, पुष्पा गौतम, प्रकाशिनी मिश्रा, सत्येंद्र द्विवेदी, श्रीप्रकाश लोधी, डॉ. बीबी धुरिया, राजेश दीक्षित, छाया पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के सचिव आनंद अग्निहोत्री ने किया।