स्वागत में निकाला रोड शो
बुधवार की देर शाम सीतापुर रोड स्थित मनु लॉ कालेज के पास भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. इरा श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव के भव्य स्वागत को लेकर गाजे बाजे के साथ रोड शो निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा।
रोड शो मनु लॉ कालेज के पास से शुरू होकर ओवरब्रिज से संकटा देवी, संकटा देवी से मेला मैदान, श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला होते हुए गुरुगोविंद चौक के बाद आवास विकास स्थित आवास पर जाकर समाप्त हुआ।