फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा फिर भाजपा में शामिल, लखनऊ में ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

Thu, 08 Feb 2024 10:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज डॉ. इरा श्रीवास्तव ने भाजपा छोड़ दी थी। वह निर्दलीय चुनाव लड़कर पालिका अध्यक्ष बनीं। लोकसभा चुनाव से पहले इरा की फिर भाजपा में वापसी हो गई है। 
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़कर नगर पालिका अध्यक्ष बनीं डॉ. इरा श्रीवास्तव बुधवार को फिर भाजपा में शामिल हो गईं। लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


बीते साल नगर पालिका के चुनाव में भाजपा से दावेदारी कर रहीं डॉ. इरा श्रीवास्तव टिकट कटने पर पर उतर आई थीं। इस पर पार्टी ने उनकी सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष बनीं। हालांकि, भाजपा का एक धड़ा उनके साथ ही रहा। 

अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर सीट पर पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा ने नाराज लोगों को साथ जोड़ने कीकवायद शुरू की। सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ वक्त से डॉ. इरा भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के संपर्क में भी थीं। 

लोकसभा चुनाव: बरेली में सपा को बड़ा झटका... पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल

बुधवार को इरा श्रीवास्तव ने लखनऊ जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के समय उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के अलावा सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के अलावा तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत में निकाला रोड शो
बुधवार की देर शाम सीतापुर रोड स्थित मनु लॉ कालेज के पास भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. इरा श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव के भव्य स्वागत को लेकर गाजे बाजे के साथ रोड शो निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा। 

रोड शो मनु लॉ कालेज के पास से शुरू होकर ओवरब्रिज से संकटा देवी, संकटा देवी से मेला मैदान, श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला होते हुए गुरुगोविंद चौक के बाद आवास विकास स्थित आवास पर जाकर समाप्त हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें