फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर लायंस की टीम ने 10 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विजेता टीम के ​खिलाड़ी ट्रॉफी दिखाते हुए। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फ्रूडेंस डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्वर्गीय गुंजल त्यागी मेमोरियल जूनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। लखीमपुर लायंस की टीम ने 10 रन से मैच जीता लिया।
विज्ञापन

लायंस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 35 में नौ विकेट खोकर 207 रन बनाए। सर्वेश पटेल 119, शनि ने 28 रन बनाए। लिटिलचैंप्स के गेंदबाज कार्तिकेय मिश्रा तीन, धर्मवीर ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी लिटिल चैंप्स 32 ओवर में 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
लिटिल चैंप्स के कार्तिकेय मिश्रा 56, धर्मवीर सिंह व आर्यन ने 46-46 रन बनाए। लायंस के गेंदबाज कुमार अभिनव ने पांच, सर्वेश पटेल ने 02 विकेट हासिल किए। सर्वेश पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ओर फाइनल का मैं ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

बेस्ट बैटर का पुरस्कार कार्तिक मिश्र को ओर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार सूर्य कटियार को दिया गया। वरेण्य त्यागी को उभरता हुआ सितारा के पुरस्कार से नवाजा गया। समापन के मुख्य अतिथि डॉ. शिशिर पांडे, और डॉ. सुष्मिता अग्रहरि पांडे रहे। इस दौरान डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. सुप्रिया अंजनी मिश्रा, डॉ. सचिन पांडे, डॉ. मोहम्मद अहमद, कृष्ण कुमार, पुनीत अग्रवाल, शशांक शुक्ल, शुभ्रांशु तिवारी, शिरीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें