फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महाकुंभ में लखीमपुर खीरी के तीरथ राम मौर्य लापता, साथी बोले- हादसे के बाद बिछड़े; तलाश जारी

Thu, 30 Jan 2025 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के रहने वाले तीरथ राम मौर्य अपने साथियों के साथ महाकुंभ गए थे। हादसे के बाद वह साथियों से बिछड़ गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
तीरथ राम मौर्य के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार रात हुए हादसे के बाद से लखीमपुर खीरी जिले के तीरथ राम मौर्य (66 वर्ष) लापता हैं। उनके परिजन परेशान हैं। कुंभ में उनके साथ गए लोग उनकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव अदलिशपुर निवासी तीरथ राम मौर्य इलाके के कमलेश कुमार, बुद्धा, छन्नू और जगदंबा सोमवार को सुबह ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। वह मंगलवार रात से लापता हैं। तीर्थ राम के तीन बच्चे हैं। बेटों का नाम सर्वेश, मुकेश और एक बेटी गुड़िया है। तीरथ राम की पत्नी का निधन तीन वर्ष पहले हो गया था। तीरथ राम की बेटी की उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। 

बेटी ने बताया कि जब हादसे की जानकारी मिली, तब से उनके साथ गए लोगों से संपर्क किया गया। कमलेश ने बताया कि तीरथ राम रात में सब लोगों के साथ ही में थे। हादसे के बाद बिछड़ गए। हम लोग उनको खोज रहे हैं, लेकिन वह कहीं मिल नहीं रहे। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें