फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: शहरी आवास योजाना के 2099 लाभार्थियों के खातों में भेजी धनराशि, परियोजना अधिकारी ने दी जानकारी

Thu, 12 May 2022 08:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

परियोजना अधिकारी ने बताया कि 251 लाभार्थियों को पहली किस्त, 768 को दूसरी और 1,080 लाभार्थियों के खातों में तीसरी किस्त के रूपए भेजे गए हैं। उन्होंने लाभार्थियों को निर्देशित किया है कि जिन लोगों को पहली किस्त मिली है वह आवास बनवाना प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूडा के परियोजना अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए 2,099 लाभार्थी के खातों में गुरुवार को करीब 18 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसका भुगतान डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें 251 लाभार्थियों को पहली किस्त, 768 को दूसरी और 1,080 लाभार्थियों के खातों में तीसरी किस्त के रूपए भेजे गए हैं। उन्होंने लाभार्थियों को निर्देशित किया है कि जिन लोगों को पहली किस्त मिली है वह आवास बनवाना प्रारंभ कर दें। वहीं जिन्हें तीसरी किस्त मिली है वह आवास निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा करा लें।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 1,841 लाभार्थियों को धनराशि भेजी जा चुकी है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवास दिलाने या फिर खातों में पैसा भिजवाने के नाम पर यदि कोई रुपए मांगता हैं तो इसकी सूचना कार्यालय पर दें, जिससे संबंधित पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पैसा किसी को न देकर अपना आवास बनवाएं। निरीक्षण के दौरान किस्तों के अनुसार आवास निर्माण न मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें