फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मलयेशिया से 16 दिन बाद घर लाया गया पिंटू का शव, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Tue, 17 Nov 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया क्षेत्र के दरिगापुर निवासी पिंटू की 31अक्तूबर को मलयेशिया में मौत हो गई थी। 16 दिन बाद सोमवार रात उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
पुलिस के समझाने पर माने परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया से लखीमपुर खीरी के गांव दरिगापुर निवासी पिंटू (28) का शव 16 दिन बाद सोमवार रात गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने पिंटू की मौत पर संदेह व्यक्त किया था। मौके पर मौजूद समाजसेवी अनिल गुप्ता और थाना अध्यक्ष निर्मल तिवारी ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। 

विज्ञापन


Trending Videos

पिंटू के पिता जयपाल विश्वकर्मा के अनुसार, पिंटू करीब छह माह पहले मजदूरी करने मलयेशिया गया था। वहां 31 अक्तूबर को उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार से शव मंगवाने की गुहार लगाई थी। पिंटू परिवार का बड़ा बेटा था और उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसने अपनी दो बहनों में से एक का विवाह कर दिया था।

पिंटू पर थी परिवार की जिम्मेदारी 
पिंटू पर 12 वर्षीय छोटे भाई और दस वर्षीय छोटी बहन की पढ़ाई की जिम्मेदारी थी। इसी कारण उसने अभी विवाह नहीं किया था। दोनों भाई-बहन की बेहतर पढ़ाई के लिए ही पिंटू ने मलयेशिया जाने का निर्णय लिया था। उसकी मौत से बुजुर्ग माता-पिता टूट गए हैं और भाई-बहन की पढ़ाई का सपना भी टूट गया है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने छुड़वाई पढ़ाई
पिंटू ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी। बहनों की शादी और भाई-बहन की पढ़ाई की चिंता ने उसे घर की जिम्मेदारी संभालने पर मजबूर किया। पर्याप्त आय न होने के चलते उसने विदेश जाने का फैसला लिया था। मलयेशिया पहुंचने के छह माह बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें