फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : जिला जेल को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट, डीएम ने जेल अधीक्षक को प्रमाण पत्र प्रदान कर दीं शुभकामनाएं

Thu, 20 May 2021 06:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की प्रेरणा, मार्गदर्शन और कारागार टीम के बेहतर व सार्थक प्रयासों से जिला कारागार को आईएसओ का प्रमाण पत्र मिल पाया है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिला जेल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिला कारागार को बेहतर प्रबंधन के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार की शाम को शिविर कार्यालय में जेल अधीक्षक पीपी सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने जेल अधीक्षक समेत पूरी कारागार टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की प्रेरणा, मार्गदर्शन और कारागार टीम के बेहतर व सार्थक प्रयासों से जिला कारागार को आईएसओ का प्रमाण पत्र मिल पाया है। बताते चलें कि तीन माह पहले जब जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने कारागार का कार्यभार संभाला, तबसे जेल की व्यवस्थाओं को उच्चीकृत करने का सिलसिला चल पड़ा। 

बंदियों को गरम रोटी मिले, इसके लिए हॉट क्रेश की व्यवस्था की गई। कारागार में बंद पड़ी मशीन शुरू कराईं, रद्दी पेपर से फाइल कवर बनवाए और उससे हैंडबैग बनाने शुरू किए। अगरबत्ती-धूपबत्ती जेल में बनवाकर बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जैविक खेती से कारागार में सब्जियों का उत्पादन बढ़ाया। कोविड वैश्विक महामारी में कारागार में बेहतर उपचार व्यवस्था, सैनिटाइजर व मास्क बनवाकर बंदियों को कोरोना से बचाए रखा। जिला कारागार में हुए नवाचार व बंदी कल्याणर्थ के लिए हुए प्रयासों से जिला कारागार को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें