फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: चारों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर किया रीक्रिएशन, पुलिस ने दौड़ाई गाड़ी, पुतलों को मारी टक्कर

Thu, 14 Oct 2021 09:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पुलिस चारों आरोपियों को लेकर अपराह्न एक बजे घटनास्थल यानी तिकुनिया पहुंची, जहां पुलिस बल पहले से ही मौजूद था। इस दौरान सभी आरोपियों के साथ उनके वकील भी मौजूद रहे। जांच टीम ने सभी इंतजाम पूरे करने के बाद वहां पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिकुनिया कांड मामले में मुख्य आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें रिमांड पर ले लिया है। जांच टीम ने बृहस्पतिवार को चारों को घटनास्थल पर ले जाकर, वहां क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। इस दौरान पुलिस ने एक साथ तेजी से गाड़ियां दौड़ाकर गद्दों से बने पुतलों को टक्कर मारी। जांच टीम आशीष मिश्र को लेकर उनके गांव बनवीरपुर भी गई।

विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा मामले में अब तक मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू समेत कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लिहाजा पुलिस ने जांच तेज करते हुए बृहस्पतिवार सुबह 10.15 बजे जेल में निरुद्ध तीन आरोपियों अंकित दास, गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राइवर शेखर भारती को भी रिमांड पर ले लिया। इसके बाद टीम आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची। यहां आशीष मिश्र मोनू दो दिन से मौजूद है। 

इसके बाद पुलिस चारों आरोपियों को लेकर अपराह्न एक बजे घटनास्थल यानी तिकुनिया पहुंची, जहां पुलिस बल पहले से ही मौजूद था। इस दौरान सभी आरोपियों के साथ उनके वकील भी मौजूद रहे। जांच टीम ने सभी इंतजाम पूरे करने के बाद वहां पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। इसके बाद टीम बनवीरपुर भी पहुंची जहां पर दंगल का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें