तीन अक्तूबर को लखीमपुरखीरी केस में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के पुत्र समेत 13 आरोपी जिला कारागार में बंद है। सभी आरोपी 24 दिसम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में थे।
हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत सभी 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत तीन जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। मामले के विवेचक विद्या राम दिवाकर की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीजेएम चिंताराम ने सभी 13 आरोपियों की अभिरक्षा तीन जनवरी तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों का रिमांड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। तीन अक्तूबर को लखीमपुरखीरी केस में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के पुत्र समेत 13 आरोपी जिला कारागार में बंद है। सभी आरोपी 24 दिसम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में थे।
विज्ञापन
हालांकि विवेचक विद्या राम दिवाकर का सेवाकाल 31 दिसंबर तक है, लेकिन अदालत ने शुक्रवार से शीतकालीन अवकाश पर बंद हो रही है। इसी के चलते विवेचक ने अग्रिम 14 दिनों के लिए रिमांड मांगा था जिसे मंजूरी देते हुए अदालत ने 3 जनवरी तक की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
उधर तीन जनवरी को घटना के तीन महीने पूरे हो रहे हैं। जांच टीम भी जल्दी चार्जशीट दाखिल करेगी। बताते हैं कि यह अंतिम रिमांड थी। अब मामले में जो कुछ होगा वह तीन जनवरी को होगा।