खेल निदेशालय के तत्वावधान में शहर के लालपुर स्टेडियम में रविवार को भी क्रिकेट हैंडबाल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें क्रिकेट के सेमी फाइनल में लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी टीम ने स्वामी श्याम प्रकाश टीम को हराकर फाइलन में प्रवेश किया।
यहां क्रिकेट के सेमीफाइनल में टास जीतकर स्वामी श्याम प्रकाश टीम ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। इसमें लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 117 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक रन नवजोत सिंह सिद्धू ने 27 और अमर सिंह ने 23 और प्रशांत ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वामी श्याम प्रकाश टीम 91 रन पर आउट हो गई।
इसके अलावा जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के क्रम में पहला सेमी फाइनल मैच पब्लिक इंटर कॉलेज गोला और एकलव्य माडल स्कूल चंदन चौकी के मध्य खेला गया। इसमें पब्लिक इंटर कालेज टीम ने 11-1 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ पब्लि स्कूल और स्टेडियम ब्ल्यू के मध्य खेला गया।
इसमें स्टेडियम ब्ल्यू ने 8-4 से मैच जीत लिया। इस मौके पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एथेलिटिक्स खिलाड़ी रामचंद्र राना और उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, मो.शारिफ, अनिल वर्मा, अभिशेष शुक्ला, विवेक पुरी, रमेश वर्मा, विवेक चौधरी, रवि वर्मा, मलिक इरफान आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को आर्शीवाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया।