फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर ब्लैक टीम ने 39 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
रॉयल फ्रूडेंस डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में मैच खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत प्र​शिक्षक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फ्रूडेंस डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ। मैच लखीमपुर ब्लैक टीम और लखनऊ पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। लखीमपुर ब्लैक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

लखनऊ पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में लखीमपुर ब्लैक टीम के खिलाड़ी बैटिंग के लिए मैदान में उतरे। टीम ने 20 ओवर में 184 रन बनाए, जिसमें अख्तर हुसैन 92 रन व धैर्य रावत ने 21 रन बनाए। जवाब में उतरी लखनऊ पब्लिक स्कूल की टीम 18.1. ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पार्थ 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
आकर्ष ने 25 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर टीम के कपिल ने चार विकेट और दिव्य प्रकाश ने तीन विकेट हासिल किए। प्रशिक्षक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि लालपुर स्टेडियम में बुधवार को किसी अन्य विभाग का कार्यक्रम होने की वजह से उनको मैदान नहीं मिल सका। ऐसे में यह प्रतियोगिता रॉयल फ्रूडेंस में कराई। बृहस्पतिवार को फिर से लालपुर स्टेडियम में कराई जाएगी। मैच के दौरान नीरज शुक्ल, मसीह अहमद, श्याम मोहन, मालिक इरफान, आरएन मिश्र, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





खालसा टीम ने जीता क्रिकेट मैच
महेवागंज। कस्बे में चल रहे प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन खालसा टीम ने किंग इलेवन को भारी अंतर से हरा दिया।
खालसा टीम के बल्लेबाज साहिल ने 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 110 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दलालनपुरवा की किंग इलेवन टीम 39 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

रॉयल फ्रूडेंस डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में मैच खेलता खिलाड़ी। स्रोत प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें