फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी न मिलने पर मजदूरों का प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2014 06:15 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंतापुर कलां गांव के मनरेगा मजदूरों ने करीब चार माह की मजदूरी न मिलने पर तहसील में प्रदर्शन और नारेबाजी की। मजदूरों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर मजदूरी दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बसंतापुर कलां के तमाम मनरेगा मजदूर तहसील में एकत्र हुए और वहां उन्हाेंने प्रदर्शन और नारेबाजी की। मजदूरों का कहना था कि उन्हें करीब चार माह की मजदूरी नहीं दी गई है। इससे उनको घर का खर्च चलाने में लाले पड़ रहे हैं सभी आत्यधिक गरीब हैं और मजदूरी से ही उनके घरों के चूल्हे जलते हैं। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद उन्होंने तहसीलदार रामभुवन तिवारी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बात बताई। एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें उन्हाेंने उनसे मजदूरी दिलवाने की मांग की है।
इस मौके पर मीरा देवी, प्रेमपति, लक्ष्मी, राजकुमारी, रामपति, कलावती, रामबेटी, चंपादेवी, गुड्डी, कमला देवी, केतुका, कामता, संजय, विनोद, पूरन, अवधेश, सीताराम, राजेश, बाबू, मैकू, रघुनंदन, वीरेंद्र, रघुनंदन, वेदराम, श्रीराम, सुभाष, उजागर, जगदीश, सुरेश, मनसुख, रामगोपाल, रमाकांत, रामासरे, राजू, रामगोपाल, बलराम आदि तमाम मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें