फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मजदूर को अस्पताल में नहीं किया भर्ती...मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। थाना मैगलगंज के गांव सदरपुर की एक महिला ने एक अस्पताल संचालक पर रुपयों के अभाव में पति का इलाज न करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदरपुर गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि उनके पति विमलेश गौतम मंगलवार को जमुनिया गांव में एक झाले पर मजदूरी करने गए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब हाे गई। उनके कुछ साथी उन्हें मैगलगंज के एक चिकित्सालय लाए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अस्पताल संचालक पर आरोप लगाया कि उसके पति को अस्पताल के अंदर नहीं लिया गया। रुपयों के अभाव में इलाज नहीं किया। काफी देर तक बाहर पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। महिला ने अस्पताल संचालक पर अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
अस्पताल संचालक का कहना है कि मजदूर अस्पताल गेट तक आया था। उसे भर्ती नहीं किया था। बाहर ही उसकी नब्ज देखी थी। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी परिजनाें ने हंगामा किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा, जिसमें मजदूर को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें