फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की लीलाएं देख श्रद्धालु मुग्ध

Sat, 30 May 2015 11:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निकट लाहौरीनगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के 12वें वार्षिकोत्सव पर कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यहां दिन में रामलीला और रात में रासलीला हो रही है।
विज्ञापन

वृंदावन के प्रख्यात कलाकार रसज्ञ स्वामी चिरंजीलाल के निर्देशन में सुबह के समय रामलीला और रात में रासलीला का मंचन किया। इसमें सुबह भक्त प्रह्लाद की लीला दिखाई गई। इसमें दिखाया गया कि अंत में भगवान के भक्त की ही विजय होती है और राक्षसों का विनाश होता है। भक्त प्रह्लाद को कई बार मारने का प्रयास किया गया लेकिन भगवान ने हमेशा उसकी रक्षा की। वहीं शाम को भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में माथा टेक कर भोग लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें