धौरहरा में आयोजित पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। भूमि अधिग्रहण बिल के लिए भाजपा बार-बार अध्यादेश ला रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि सपा ही किसानों और मुस्लिम समाज की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही पसमांदा मुस्लिम समाज का विशेष ख्याल रखते हैं। सम्मेलन में पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने भी सपा को पसमांदा समाज का हितैषी बताया। जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता ने कहा कि सपा ही सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि धौरहरा के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। विधानसभा धौरहरा में न होकर निघासन में जुड़ी है। वहीं धौरहरा कस्बा खीरी लोकसभा से जुड़ा है। जिससे इसका विकास अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि धौरहरा में विकास की जरूरत है। धौरहरा को धौरहरा में जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में सपा नेताओं ने महंगाई न रोक पाने के लिए केंद्र सरकार को जमकर कोसा। सम्मेलन का संचालन युवा सपा नेता पंकज जायसवाल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक जान मोहम्मद, यज्ञ प्रसाद, विवेक राज, सुनील यादव, विनोद, खुर्शीद समेत मुस्लिम समाज के तमाम लोग और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री के न आने से कार्यकर्ता मायूस
इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को आना था, लेकिन किसी वजह से वह हीं आ सके। इससे कार्यकर्ता मायूस नजर आए। वहीं तपती धूप के कारण भी सम्मेलन में कम भीड़ जुट पाई।