फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर महोत्सव: लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ कोटवारा, आकर्षण का केंद्र रही घुड़दौड़; तस्वीरें

Wed, 27 Nov 2024 02:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर महोत्सव के दूसरे दिन कोटवारा में घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। शाम को कलाकारों ने अपने हुनर से दर्शकों को बांधे रखा। मयूर नृत्य, फिल्म शो, कत्थक, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन
1 of 5
Lakhimpur Mahotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के कोटवारा के अनहलवाड़ा पैलेस में मंगलवार को लखीमपुर महोत्सव का आयोजन हुआ। यहां अयोध्या के सात घोड़ों की घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव में लोक संस्कृतियों पर आधारित नृत्य, फिल्म शो, कत्थक, कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं कव्वालियों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देर शाम मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, सीडीओ अभिषेक कुमार, फिल्मकार मुजफ्फर अली और उनकी पत्नी मीरा अली ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कोटवारा के परिदृश्य पर मुजफ्फर अली द्वारा रचित पुस्तक ‘जिक्र’ का विमोचन भी इस मौके पर किया गया। इस दौरान मुजफ्फर अली कोटवारा की स्मृतियां साझा करते हुए भावुक हो गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कोटवारा में थारू नृत्य करते कलाकार। - फोटो : संवाद
विधायक ने कहा कि कोटवारा लोक संस्कृति एवं कला का संगम है। फिल्मकार ने अतिथियों के साथ शहरी और प्रवासी जीवन पर बनी 1978 की फिल्म गमन, 1986 में बनी अंजुमन, उमराव जान फिल्म प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कैनवास पर अपनी पेंटिंग के हुनर आजमाए। इस मौके पर गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एएसपी नैपाल सिंह, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, मुन्ना आगा मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Lakhimpur Mahotsav - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने मन मोहा  
शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित लखीमपुर महोत्सव के मंच पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत रोहित कुमार ने देश भक्ति (गायन एवं नृत्य), सम्यक पाराशरी ने बांसुरी वादन, प्रयास संस्था के कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य, आरती मिश्रा ने थारू नृत्य, मेराज अहमद ने गजल संध्या, डॉ. रुचि रानी गुप्ता ने तबला वादन, दीपा यादव ने कथक क्लासिकल डांस, सेजल साहू ने शिव विवाह, मुन्ना जादूगर एंड पार्टी ने जादू, उमेश तिवारी ने नुक्कड़ नाटक, आफताब हुसैन ने कवि सम्मेलन, उर्मिला पांडेय ने गंगा अवतरण और हर्ष अग्निहोत्री ने ब्रज की होली पर मनमोहक प्रस्तुति दी।  

4 of 5
घुड़दौड़ का हुआ आयोजन - फोटो : संवाद
घोड़ों की चाल ने मन मोहा
अयोध्या के सरफराज अहमद के सात घोड़े यासूद, तैराज, सरजिल, रुस्तम, बुलेट राजा, बेताज और हुकुम की मस्तानी चाल ने मन मोह लिया। इन घोड़ों पर शरीफ, अल्ताफ, जैनुल आबदीन ने घुड़सवारी का हुनर दिखाया। साथ ही विधायक के चाचा धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने भी घुड़सवारी के हुनर दिखाए। घुड़सवारी के विजेता बुलेट राजा घोड़े को फिल्मकार मुजफ्फर अली के दादा राजा हुसैन की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ अश्व पुरस्कार दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakhimpur Mahotsav - फोटो : अमर उजाला
यह रहे आकर्षण का केंद्र
हॉर्स शो, आनंद अग्निहोत्री के निर्देशन में लोक नृत्य, राहुल शर्मा का मयूर नृत्य, अभिषेक कुमार के संयोजन में कवि सम्मेलन, रामपाल निषाद का लोक गायन, आरती मिश्रा के निर्देशन में थारू नृत्य, अनुज सिंह का कथक, फिल्म शो, शाहिद अलु सामी नियाजी की कव्वाली एवं मुशायरा आकर्षण का केंद्र रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें