फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली पुलिस ने लौटाई ठगी कर हड़पी गई 1,99,426 रकम

Fri, 05 Dec 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी कर हड़पी गई लोगों की धनराशि को वापस खाते में ट्रांसफर कराया है। कोतवाली पुलिस ने 1,99,426 की धनराशि वापस कराई है। इससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। पुलिस ने 11 लोगों को रुपये लौटाए हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायतें की थीं कि उनके खातों से ठगों ने ठगी करते हुए धनराशि निकाल ली। प्रार्थनापत्र मिलते ही साइबर टीम को लगाया गया था। बताया कि किसी के क्रेडिट कार्ड तो किसी के यूपीआई के माध्यम से धनराशि निकाली गई थी। टीम ने राहुल कुमार के दस हजार रुपये, अभिषेक वर्मा के पांच हजार रुपये, आनंद कुमार के 14,500 रुपये, अमन अंसारी 29,980 रुपये, मुनेर सिंह के 21,848 रुपये, सुभोष के 2,598 रुपये, मृदुल सिंह के 10,500 रुपये, नाजिम के 25 हजार रुपये, राहुल कश्यप के दस हजार रुपये, अनिल कुमार 63,000 रुपये व अजय कुमार के सात हजार रुपये खातों में वापस कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें