फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौका चूल्हा करती रहीं प्रत्याशी

Tue, 13 Oct 2015 10:34 PM IST
विकास शुक्ला/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में जहां महिला सशक्तीकरण की बात होती है और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है, वहीं पंचायत चुनाव में महिला प्रत्याशियों के लड़ने की हकीकत मतदान वाले दिन खूब दिखाई दी। महिला प्रत्याशियों के पति और पुत्र ही मतदान स्थल पर मिले। उधर महिलाओं को न वोटों से सरोकार था और न ही जीत-हार से, इसलिए वे वोट पड़ने तक घर के कामों में ही मशगूल रहीं। कोई घर के आंगन में पोछा करती या बर्तन धोते मिलीं तो कोई चाय, नाश्ता और खाना बनाते। उनकी ओर से परिवार के पुरुष ही वोटरों से हाथ जोड़कर जिताने की विनती करते रहे। किसी महिला प्रत्याशी के लिए पति ने वोटरों को लुभाने के लिए मेहनत की तो किसी के बेटे, देवर और भाई डटे रहे। मतदान वाले दिन महिला प्रत्याशी क्या कर रही थीं, इसके लिए अमर उजाला ने कुंभी और ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक बिजुआ की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी का चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों की लोकेशन जानी।
विज्ञापन


साफ सफाई करने में व्यस्त रहीं राजेश्वरी
कुंभी द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेश्वरी देवी अपने घर के आंगन में पोछा करते मिलीं। उन्होंने बताया कि बेटा विनोद गौतम और परिवार के सभी लोग पोलिंग बूथ पर हैं। उन्हें घर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी करनी है, इसलिए अभी साफ सफाई कर रहीं है। शाम तक तमाम लोग आएंगे, इसलिए चाय नाश्ते की भी व्यवस्था करनी है। विकास की बाबत कहती हैं, यह सब बेटा ही बताएगा।

किचन में चाय बनाती मिलीं सीता
बांकेगंज पंचम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सीता देवी के घर की बैठक में मेहमान मिले, जबकि वह किचन में चाय बनाने में मशगूल दिखीं। चुनाव की बाबत पूछा तो बताया पति भोली गिरि राजनीति करते हैं। चुनाव के बारे में वही बताएंगे। वह घर संभालती हैं, जिसके चलते काम कर रही हैं। जिला पंचायत के बारे में भी वह कुछ नहीं बता सकीं।
विज्ञापन


संतोष देवी ने कहा-पहले बर्तन मांज लूं
बिजुआ ब्लाक की बीडीसी सदस्य प्रत्याशी संतोष देवी के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि पहले बर्तन मांज लूं। बर्तन धोने के बाद बताया उनका भाई चुनाव लड़ रहा है। विकास कार्यों और वोटों के बारे में पूछा तो बोलीं भइया से ही पूछो। उन्होंने ब्लाक के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी।

चाय, नाश्ता और खाना बनाती रहीं नाजिमा
बिजुआ ब्लाक की बीडीसी सदस्य प्रत्याशी नाजिमा मतदान के दिन भी चाय, नाश्ता और खाना बनाती रहीं। वह कहती हैं कि उनके पति महबूब अली ही राजनीति करते हैं। विकास कार्यों के बाबत उन्हें भी कुछ नहीं पता था। जीत हार के बारे में पूछा तो बोलीं, उनहीं से पूछ लो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें