फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक-दरोगा विवाद से लिया सबक

Mon, 12 Oct 2015 07:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में मितौली में शाम को दरोगा और सपा विधायक के बीच उपजे विवाद से प्रशासन ने सबक लिया है। दूसरे चरण के मतदान से 24 घंटे पूर्व प्रशासन ने इस तरह के  किसी भी विवाद से निपटने के लिए 10 अतिरिक्त स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। इन्हें दूरस्थ क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैनात किया गया है। साथ ही स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों को हर समय अधिकारियों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 अतिरिक्त स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। हर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट को वाहन के साथ दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी दिए जा रहे हैं। ताकि कहीं भी विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार भ्रमण करते रहें और अधिकारियों के संपर्क में रहकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहें। एडीएम एसपी सिंह के मुताबिक दूसरे चरण में चार ब्लाकों कुंभी में 11, बिजुआ में छह, बांकेगंज में पांच और फूलबेंहड़ के नौ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। मतदान के दौरान इन केंद्रों पर प्रशासन की सतर्क नजर रहेगी।
कहां लगाए गए हैं स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट
-डॉ सुधीर राठौर, पशु चिकित्साधिकारी मैगलगंज को कुंभी, डॉ सीबी कश्यप, पशु चिकित्साधिकारी कस्ता को कुंभी, डॉ देवेंद्र नरायन सिंह, चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक को कुंभी, आरपी सिंह, उप प्रभागीय अधिकारी दक्षिण खीरी को कुंभी, डॉ हरवंश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को बिजुआ, पंकज सुमन, वाणिज्य कर अधिकारी को बिजुआ, राकेश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक वं यूनानी अधिकारी को फूलबेंहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ राजकिशोर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को फूलबेहड़
-जितेंद्रवीर सिंह, उ्प मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को बांकेगंज
-लाखन सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी विकास भवन को बांकेगंज  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें