आंगनबाड़ी केंद्रों में हाटकुक्ड सप्लाई करने वाले दो एनजीओ के ब्लैक लिस्टेड होने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमारी ने तीन ब्लाकों में किचेन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचेन में खामियां मिली हैं, तो वहीं हाटकुक्ड की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं मिली है। लिहाजा अलीगढ़ की संस्था श्याम ग्रामोद्योग को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमारी ने बताया कि बिजुआ और पलिया क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बिजुआ स्थित श्याम ग्रामोद्योग के किचेन को देखा गया, जहां मेन्यू के मुताबिक हाटकुक्ड बनता नहीं मिला। डीपीओ ने बताया कि हलवे में मूंगफली नहीं पड़ी थी और बच्चों की संख्या के मुताबिक सामग्री भी नहीं थी। आवश्यक उपकरण भी नहीं मिले। इसलिए संबंधित संस्था को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।