फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिकायतों के निस्तारण में 17 अंक लुढ़का खीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस निस्तारण में भले ही जिले की रैंकिंग सुधरी है, लेकिन सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग लड़खड़ा गई है। जनवरी की अपेक्षा फरवरी की ओवरऑल रैंकिंग 17 और विकास की रैंकिंग 24 अंक गिरी है। राजस्व में एक अंक सुधार आया है।
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड में फरवरी माह की रैंकिंग में जिला ओवरऑल रैंकिंग में 58वें, विकास में 71वें और राजस्व में 32वें स्थान पर है। जबकि जनवरी में ओवरऑल 41, विकास 47 और राजस्व में 33वें स्थान पर था। सरकार से चल रही लगभग सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति के आंकड़े विभाग सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज करते हैं। सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने रैंकिंग जारी की जाती है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में डी, बेसिक शिक्षा के निपुण असेसमेंट टेस्ट में ई, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और ओडीओपी योजना में ई, एनआरएलएम की बैंक लिंकेज को ई और प्रोबेशन विभाग की कन्या सुमंगला योजना को ई श्रेणी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें