फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपुल खीरी लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बने

Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक कांग्रेस में फेरबदल, पांच विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी बदले 
जिले की युवा कांग्रेस में भारी फेरबदल करते हुए खीरी लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष और इसके अंतर्गत आने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को बदल दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक पार्टी संगठन को प्रभावी और गतिशील बनाने के लिए ऐसा किया गया है। विपुल गुप्ता को खीरी लोकसभा क्षेत्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र पलिया में नवीन जिंदल, निघासन में रमनजीत सिंह, गोला में इरफान खां, श्रीनगर में हरप्रीत सिंह और लखीमपुर में पंकज दीक्षित को अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने युवा कांग्रेस के नए अध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के दो ब्लाक अध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं। कमल शुक्ला को बिजुआ ब्लाक इकाई का और केके मिश्रा को बांकेगंज ब्लाक इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने अपेक्षा की है कि सभी मनोनीत पदाधिकारी पूरी एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिले में आग लगने की घटनाओं से काफी जनधन का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आग से हुए नुकसान की तत्काल समीक्षा कराई जाए। शासन से अनुमन्य सहायता तत्काल पीड़ितों को दिलाई जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि गेहूं क्रय केंद्र तत्काल खोले जाएं ताकि किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला खीरी प्रभारी नकुल सक्सेना और मोनिस नकवी भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें