फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खंभारखेड़ा चीनी मिल में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 08 Apr 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक कर्मचारी सुशील अवस्थी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। खंभारखेड़ा चीनी मिल में काम करते समय स्थायी कर्मचारी सुशील अवस्थी (59) पुत्र राम भजन निवासी नकहा ब्लॉक के चंदीदीनपुरवा व हाल पता मोहल्ला काशीनगर सदर कोतवाली की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक पोस्टमाॅर्टम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बताया गया कि सुशील कई वर्षों से चीनी मिल में कार्यरत थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान सीढ़ी से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों के अनुसार, हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे शशांक अवस्थी ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ। उनके पास न तो सुरक्षा उपकरण थे और न ही कोई सहायक मौजूद था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पत्नी विनोदनी और 10 वर्षीय जुड़वा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई सुनील अवस्थी ने कहा कि मिल की लापरवाही से उनके भाई की जान गई है। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी की मांग रखी है। मांगें पूरी न होने तक पोस्टमाॅर्टम नहीं होने देंगे। मौके पर पहुंचे मिल के एचआर अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा रही। देर शाम तक जीएम को बुलाने की चर्चा होती रही।

कर्मचारी का पैर फिसलने से हादसा हुआ। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दे दी गई है। मिल प्रशासन इस घटना से आहत है और परिवार की हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन

-सतीश श्रीवास्तव, पीआरओ, खंभारखेड़ा चीनी मिल

मृतक कर्मचारी सुशील अवस्थी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें