फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजी पटेल का टिकट कटा तो सड़क पर उतर आए समर्थक

Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन कर लगाया जाम, कहा-टिकट नहीं तो वोट नहीं 
विज्ञापन

सपा विधायक केजी पटेल का टिकट कटा तो समर्थक गुरुवार को सड़क पर उतर आए। चौराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी कह रहे थे, केजी पटेल को टिकट नहीं तो सपा को वोट नहीं। इस दौरान आवागमन बंद हो जाने से लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
बुधवार को सपा विधायक केजी पटेल के स्थान पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता का टिकट होने से विधायक के खेमे में मायूसी छा गई थी। गुरुवार को उनके समर्थक सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां पर हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए स्थानीय चौराहे पर आए। करीब आधे घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन करने के दौरान आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा ने लोगों को शांत कराया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमन दीप सिंह, भिडौरी प्रधान ध्रुव वर्मा, सुरेंद्र सिंह भंडारी, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, राजेश चर्तुवेदी, विकास सिंह, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष जसवंत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राजीव गुप्ता के समर्थकों ने बांटी मिठाई 
निघासन। एक तरफ जहां केजी पटेल के समर्थकों में गम का माहौल हैं वहीं दूसरी तरफ  राजीव गुप्ता के समर्थक मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। उनके समर्थकों अजीत गुप्ता, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, राजेश, सौकत, मोबीन आदि ने तिकुनियां, निघासन में मिठाई बांटीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें