फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार  को बनानी होगी ठोस रणनीति

Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन

प्रयास संस्था ने दु:खहरण नाथ मंदिर में कराया आयोजन
रविवार को शहर के दु:ख हरण नाथ मंदिर में प्रयास संस्था की ओर से कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर एक गोष्ठी की गई। इसमें मौजूद लोगों ने कश्मीर समस्या पर अपने विचार रखे और कश्मीर समस्या के निदान के लिए केंद्र सरकार से उचित और ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

कश्मीर की वर्तमान स्थित पर हुई विचार गोष्ठी का संचालन अन्नू तिवारी ने किया। गोष्ठी में विचार रखते हुए इन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या के निदान के लिए केंद्र सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी, जिससे कश्मीर के लोग भी अमन शांति के साथ रह सकें। समाजसेवी उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि विदेशियों की सदैव मंशा हमारी एकता को नष्ट करने की रही है, इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। अंजुमन इस्लामियां के सचिव रिजवान रशीद खान ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा, इसे कोई भी हमसे अलग नही कर सकता। अर्बन कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अनिल  शुक्ला ने कहा कि कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए परिपक्व निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है। डा. विजय गुप्ता, डा. एससी मिश्रा ने कहा कि कश्मीर में शांति के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसमें संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी, आनंद अग्रिहोत्री, छाया पांडे, ओंकार  नारायण द्विवेदी, इदरीश खान, अमन गुलाटी, मोती सागर ,चंद्र शेखर सरोजनी, खुशबू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें