फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्जों समेत 25 दरोगा  बदले, खमरिया इंचार्ज रिवर्ट

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
इध्‍ार-उध्‍ार - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामेंद्र कुमार सिंह होंगे एसपी रीडर पेशी
विज्ञापन

दरोगा रामदास वर्मा को थाना निघासन भेजा 
एसपी अखिलेश चौरसिया ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरस्त रखने के लिए 14 चौकी इंचार्जों को इधर से उधर किया है। पुलिस लाइन से दरोगा रामदास वर्मा को थाना निघासन, जबकि योगश कुमार शंखधर को थाना मैलानी भेजा है। चौकी इंचार्ज खमरिया महेंद्र प्रताप को रिवर्ट कर क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। दरोगा उमेश्वर प्रताप यादव अब थाना मैगलगंज के एसएसआई होंगे।  
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि इंस्पेक्टर रामेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से रीडर पेशी बनाया है। ओयल रिपोर्टिंग चौकी इंचार्ज अरविंद राय को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदानगर, शारदानगर चौकी प्रभारी दिनेश यादव को चौकी नानक, जेल गेट चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश रजक को थाना खीरी भेजा है। थाना खीरी से दरोगा धीरेंद्र सिंह और दरोगा महेंद्र सिंह अब क्रमश: पुलिस चौकी ओयल और खमरिया प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन से दरोगा ओमप्रकाश तिवारी को चौकी प्रभारी जेल गेट, बाकेगंज चौकी इंचार्ज अनिल सिंह को रामापुर चौकी इंचार्ज, रामापुर चौकी इंचार्ज विशंभरदयाल को पुलिस चौकी खजुरिया, खजुरिया चौकी इंचार्ज एसएन सिंह को पुलिस चौकी मढियाघाट का प्रभारी बनाया है। चौकी इंचार्ज सिकन्द्राबाद सूर्यमणि यादव को चौकी इंचार्ज खजुरिया, धौरहरा थाना से दरोगा नंद कुमार यादव को सिकन्द्राबाद पुलिस चौकी भेजा है। गौरीफंटा चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौकी इंचार्ज रोडवेज, पीआरओ संजीव शर्मा को गौरीफंटा चौकी बनाया है। रोाडवेज चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह को इसी पद पर गौरीफंटा भेजा है। कफारा चौकी इंचार्ज कन्हैया यादव को थाना धौरहरा, कुंवर बहादुर सिंह को चौकी मोहम्मदी से चौकी कस्बा गोला और नानक चौकी प्रभारी भभूति यादव को चौकी कस्बा चौकी मोहम्मदी भेजा है। दरोगा रामदास वर्मा और योगेश कुमार शंखधर को पुलिस लाइन से क्रमश: थाना निघासन और मैलानी, दरोगा रामनाथ कन्नौजिया को मैलानी से थाना ईसानगर भेजा है। थाना मैगलगंज में तैनात दरोगा उमेश्वर प्रताप यादव का कद बढ़ाकर उन्हें थाना मैगलगंज का एसएसआई बनाया है।चौकी इंचार्ज खमरिया महेंद्र प्रताप को रिवर्ट कर क्राइम ब्रांच में तैनात किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें