फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : चांद सा संवरने के लिए सुहागिनें कर रहीं खरीदारी

विज्ञापन
करवा चौथ पर साड़ियां खरीदतीं महिलाएं।
विज्ञापन
महिलाओं को भा रही सिल्क एवं हैंडवर्क वाली साड़ियां
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। करवाचौथ का व्रत रविवार को है। इस व्रत का महिलाएं साल भर इंतजार करती हैं, क्योंकि इस दिन विवाहिताएं दिनभर पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सजधज कर पति की दीर्घायु के लिए विधि विधान से चंद्रमा का पूजन करती हैं। सजना के लिए सजने की खातिर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। सुहागिनें व्रत के लिए साड़ियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ को लेकर बाजार भी सजधज कर तैयार है। इस बार बंगलुरु की सिल्क, कोलकाता की हैंडवर्क एवं जयपुरी साड़ियों की महिलाओं में खासी मांग है।
रविवार को करवा चौथ का व्रत है। इसको लेकर सुहागिन महिलाएं खासकर नवविवाहिताएं बेहद उत्साहित हैं। सजने संवरने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं की पहली पसंद साड़ियां बनी हुई हैं। परंपरा के अनुसार नई साड़ी पहनकर पूजा करने का विधान है। इसलिए साड़ियों की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की आवाजाही लगी रहती है। त्योहार में एक दिन शेष है। ऐसे में महिलाएं इस दिन खास और यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है।
विज्ञापन

उधर, त्योहार को लेकर उमड़ रही भीड़ देखकर दुकानदार भी गदगद हैं। दुकानदारों कहना है कि पिछले साल करवाचौथ सहित तमाम त्योहार कोरोना की भेंट चढ़ गए। मगर, इस बार त्योहार को लेकर बाजार में काफी रौनक है। साहू साड़ी स्टोर के राजेंद्र साहू बताते हैं कि बंग्लुरु की सिल्क, कोलकता की हैंडवर्क के साथ जयपुरी साड़ियों की मांग ज्यादा है। इनकी रेंज 800 से लेकर 5000 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि 500 से लेकर 15 हजार रेंज की साड़ियां और चार हजार से लेकर 40 हजार तक के लहंगे मौजूद हैं।
विज्ञापन

महिला बंदियों को दी सुहाग व पूजन की सामग्री
लखीमपुर खीरी। करवा चौथ व्रत को लेकर इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा सदस्यों ने जिला जेल में बंद महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए पूजन एवं सुहाग की सामग्री दी। क्लब अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को करवा चौथ का व्रत है। इसलिए सुहागिन महिला बंदियों को पूजन सामग्री दी गई है। जेल अधीक्षक पीपी सिंह, कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़ प्रगति अग्रवाल, शैली गुप्ता, रचना शुक्ला, पूर्णिमा शुक्ला, नीतू अग्रवाल, कनक बरनवाल मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें