फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: वीडियो कॉल कर करेंगी परदेसी पिया का दीदार

विज्ञापन
karva Chauth
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करवा चौथ के व्रत का पारायण महिलाएं पति का चेहरा देखकर करतीं हैं। मगर, जिले में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पति उनसे सैकड़ों मील दूर है। कुछ महिलाओं के पति देश की हिफाजत के लिए सीमा पर तैनात हैं तो कुछ के पति बिहार चुनाव में ड्यूटी में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में पत्नियों का निर्जला व्रत तोड़वाने के लिए पतियों का आना मुश्किल है। ऐसे में भले ही व्रत तोड़ने के लिए पति के हाथों पानी पीने की परंपरा पूरी न हो सके। मगर, मोबाइल युग में पति का दीदार करना आसान होगा। महिलाएं वीडियो कॉल करके पति के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगी और तब व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन

मथना फार्म निवासी मनप्रीत कौर बताती हैं कि पति एसएसबी में हैं। चार साल से असम में ड्यूटी कर रहे हैं। छुट्टी न मिलने से करवाचौथ पर नहीं आ पाए। इसलिए वीडियोकॉल कर व्रत खोलूंगी।
शहपुरा कोठी निवासी प्रीति भारती के पति महेश कुमार बीएसएफ में हैं। असम में तैनाती है। करवाचौथ पर आने के लिए छुट्टी नहीं मिली। प्रीति बोलीं-अब वीडियोकॉल पर बात कर व्रत का पारायण करेंगी।
विज्ञापन

ईसानगर निवासी रूबी अवस्थी ने बताया कि पति पुलिस में हैं। इस समय कन्नौज जिले में पोस्टिंग है। इस बार करवाचौथ पर आना मुश्किल है। इसलिए वीडियोकॉल करके व्रत तोड़ेंगी।
मैलानी निवासी मीरा ने बताया कि पति दुर्गेश पासवान एसएसबी में हैं। बिहार चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण करवाचौथ पर नहीं आ पाएंगे। वीडियोकॉल या फिर फोटो देखकर व्रत तोड़ेंगी।
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मीना वर्मा कहना है कि पति उमाशंकर वर्मा सेना में है। इस समय श्री गंगानगर राजस्थान में तैनात हैं। इसलिए वीडियोकॉल पर उनसे वार्ता कर व्रत का पारायण करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें