फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पुराने एसपी बंगले में किशोर ने तलवार से काटा केक, पुलिस ने दोस्तों के साथ पकड़ा

Sun, 12 Jul 2026 06:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में पुराने एसपी बंगले में तलवार से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक किशोर और उसके दोस्तों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
किशोर ने तलवार से काटा केक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला हिदायत नगर स्थित पुराने एसपी बंगले में 17 साल के किशोर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार से केक काटा। इसके बाद सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने किशोर और उसके दोस्तों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक किशोर कार के बोनट पर केक रखकर उसे तलवार से काटता हुआ दिखाई दे रहा। मौके पर मौजूद उसके कुछ साथी भी जन्मदिन का लुप्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जन्मदिन पुराने एसपी बंगले में मनाया जा रहा है। बता दें कि एसपी बंगला जर्जर हो जाने की वजह से यहां पर जगह खाली हो गई। इसी खाली जगह पर सोमवारी बाजार लगती है। रविवार को किशोरों ने खाली जगह देखकर केक काटा। 

कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद किशोरों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि कोतवाली पुलिस किशोरों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें