फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांवड़िए  समेत दो की मौत, दो घायल

Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग और फूलबेहड़ में हुईं दुर्घटनाएं 
विज्ञापन

शाहजहांपुर का रहने वाला है कांवड़िया 
 सड़क हादसे में शाहजहांपुर जिले के ग्राम जैतीपुर निवासी 26 वर्षीय कांवड़िया अनिल कुमार मौर्या की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर जलाभिषेक करने गोला गोकर्णनाथ आ रहा था। वहीं, पीलीभीत बस्ती मार्ग पर सीतापुर जिले के गांव विथमनी निवासी 18 वर्षीय कांवड़िया अंशुल और मोहम्मदी मार्ग पर शाहजहांपुर थरवरनगंज निवासी कांवड़िया  रामासरे घायल हो गया। उधर थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार इसी थाना क्षेत्र के गांव पकडिय़ा निवासी 40 वर्षीय गुरमुख सिंह की मौत हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ममरी/रजागंज। एसओ हैदराबाद प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार सवेरे धिरावां बैरियर के पास जिला शाहजहांपुर के ग्राम जैतीपुर निवासी अनिल कुमार बाइक से कांवड़ लेकर गोला के शिव मंदिर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी।घायल अनिल को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बस और बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि अनिल दुर्घटना के वक्त हेलमेट बाइक में लटकाए था। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। दूसरा हादसा पीलीभीत बस्ती राजमार्ग पर गोला लखीमपुर के बीच हुआ। सीतापुर जिले के विथमनी गांव निवासी अंशुल ट्रॉली की चपेट में आने और मोहम्मदी मार्ग पर शाहजहांपुर थरवरनगंज निवासी कांवड़िया रामासरे सड़क हादसे में घायल हो गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवागंज। थाना फूलबेहड़ के गांव पकड़िया निवासी गुरमुख सिंह बाइक ठीक कराने सुंदरवल गया था। वापस आते समय सुंदरवल पुलिस चौकी के पास भीरा की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें