पक्का तालाब मंदिर से श्री राधाकृष्ण मंदिर हनुमानगढ़ी को जाती कलशयात्रा में मौजूद भक्तगण। स्रोत:
खीरी टाउन। कस्बे के प्राचीन श्री राधाकृष्ण मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी के तीन दिवसीय कार्यक्रम किए गए। इसमें भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री अमरनाथ बर्फानी बाबा का स्वागत किया गया।
यहां श्री रामचरितमानस मूल परायण अखंड पाठ एवं कन्या भोज के तीन दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को दोपहर में श्री अमरनाथ बर्फानी का भव्य स्वागत किया गया। इसमें बाबा की अगवानी की गई। आयोजक श्री महंत ब्रह्मचारी भगवतदास के नेतृत्व में पक्का तालाब मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मुख्य मार्ग खीरी चौकी बूढ़ी माता मंदिर होते हुए बाजार से श्री राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा पर संकीर्तन भजन के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा में पंकज सिंह, आशीष शरण मिश्र, डॉक्टर रमेश शरण मिश्र, लकी मिश्रा, हिमांशु सिंह, शिव श्याम सिंह और शुभम सिंह आदि समस्त भक्त मौजूद रहे। यहां मंगलवार को सुबह श्रीराम चरितमानस अखंड पाठ का आयोजन होगा।