फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हरिद्वार में लापता हुआ कफारा का युवक

Fri, 12 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लापता रामकिशोर भार्गव
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र के कफारा गांव निवासी रामकिशोर भार्गव (45) हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

रामकिशोर अपनी पत्नी मैना देवी, पुत्र सुनील भार्गव, पुत्री रिंकी और दामाद टीकाराम के साथ रोजगार के लिए करीब डेढ़ माह पहले हरिद्वार गए थे। वे वहां एक गत्ता फैक्टरी में काम कर रहे थे। एक मई की सुबह रामकिशोर शौच जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन वापस नहीं आए। परिजनों ने काफी तलाश की, पर उनका कोई पता नहीं चला। परिवार ने हरिद्वार पुलिस और धौरहरा कोतवाली में सूचना दी है। लापता युवक की पत्नी और बेटे ने पुलिस से उनको जल्द तलाशने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें