प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर संविधान के शिल्पकार थे, लेकिन आज संविधान के मुताबिक पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के साथ न्याय नहीं हो रहा है।
वह निघासन में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल होने के बाद पूर्व एमएलसी शशांक यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों और संदेशों से ही देश चलता है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां शोषणकारी हैं और अधिकतर फैसले पूंजीपतियों के हित में लिए जा रहे हैं। उन्होंने गैस की किल्लत को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, शेखावत अली, अजय सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद