लखीमपुर खीरी। जिले में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर हर प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जी जान से लगे है। उधर, भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक आ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया की 14 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मैगलगंज के औरंगाबाद कस्बे में जनसभा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जिले में आएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया की प्रधानमंत्री की रैली राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होगी। संवाद