एसएसबी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
तृतीय वाहिनी एसएसबी खीरी के क्षेत्रक मुख्यालय उप महानिरीक्षक वि. विक्रमण के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने बाइक और साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में तृतीय वाहिनी कमांडेंट देवानंद, क्षेत्रक मुख्यालय, 70वीं वाहिनी व तृतीय वाहिनी के अधिकारी/कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बांकेगंज में बीडीओ आरके अहिरवार के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार तक गई। यात्रा प्राथमिक स्कूल पहुंच कर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान एसके वर्मा, राजेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, प्रेरणा यादव, आरएन पाल, राकेश कुमार, सादाब आलम आदि मौजूद रहे।
रैली में बच्चों ने लगाए देश भक्ति के नारे
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, यूपीएस कन्या, पीएस पसगवां के बच्चों ने बुधवार को बीडीओ मोहित कौशिक, बीईओ संजीव कुमार भारती के नेतृत्व में बीआरसी रैली निकाली। रैली ब्लाक कार्यालय, गांव होते हुए वापस बीआरसी पर समाप्त हुई। इस दौरान विश्वास सिंह, अरूण मिश्रा, राहुल गुप्ता, सचिव कुलदीप राठौर, नरेंद्र श्रीवास्तव, सतेंद्र बहादुर सिंह, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओें ने राष्ट्रीय गीत गाकर निकाली तिरंगा यात्रा
उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज के छात्राओं ने प्रधानाध्यापक मीनाक्षी साहू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बे में रैली निकालकर भारत माता की जय, जय जवान जय किसान स्लोगन के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत गाकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विकास श्रीवास्तव, प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ शेखू आदि विद्यालय का स्टाफ आदि मौजूद रहे।
मितौली ब्लाक से निकाली तिरंगा यात्रा
मितौली में केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य विनय मिश्रा की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसको प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई थी। तिरंगा यात्रा बड़गांव रोड़, मेनरोड होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। जहां से वापस स्कूल पहुंचने पर यात्रा का समापन किया गया।