फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन में गड़ा जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। रतनापुर गांव में लालजी सिंह के यहां बुधवार रात चोर जमीन में गड़े हुए जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है, लेकिन घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


रतनापुर गांव निवासी लालजी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, बुधवार रात उनके घर में पीछे की दीवार से कूदकर चोर दाखिल हुए। कमरे में मिट्टी के अंदर एक मटकी में जेवर गड़े हुए थे, उन्हें चोरी कर ले गए। एक बक्सा भी उठाकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में डाल दिया।
चोरी होने की जानकारी सुबह में हुई। उन्हाेंने बताया, एक सोने का हार, सोने की अंगूठी समेत कभी करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया पीड़ित का आरोप है कि कमरे में गड़ा हुआ जेवर चोरी हो गया। इस बात को लेकर संशय बना हुआ है, घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें